प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वीसी के माध्यम से जिले की 2 लाख लाड़ली बहनों को 32 करोड़ एवं 6 हजार लाड़ली बालिकाओं को 2 करोड़ का हितलाभ प्रदान किया 

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 1 मार्च ;अभी तक;  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन से वीसी के माध्यम से सिंगल क्लिक द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत मंदसौर जिले की 2 लाख 69 हजार 571 लाड़ली बहनों को 32 करोड़ 44 लाख 25 हजार 750 रुपए की राशि का हितलाभ प्रदान किया।
                                साथ ही कक्षा 6टी, 9वी, 11वी एवं 12वीं की 6 हजार 580 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को 2 करोड़ 39 लाख 64 हजार रुपए की छात्रवृत्ति का वितरण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव के हितलाभ वितरण कार्यक्रम का प्रसारण एनआईसी कक्ष से देखा और सुना गया।

Related Articles

Back to top button