श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव, प्रसिद्ध गायिका आनंदिता बासु के मधुर भजनों को सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १२ अक्टूबर ;अभी तक;  सहजयोग की संस्थापिका परम पूज्य श्री माताजी निर्मलादेवी के सानिध्य में सहजयोग परिवार मंदसौर के तत्वावधान में विशाल भजन संध्या का आयोजन माहेश्वरी धर्मशाला मंदसौर पर किया गया। जसिमें विश्व प्रसिद्ध सूफी गायिका आनंदिता बासु ने सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी।
                                   भजन संध्या की शुरूआत गायिका श्रीमती बासु ने गणेश वंदना ‘‘जय गणपति वंदन गणनायक तेरी छवि अति सुंदर सुखदायक‘‘ से की। उसके पश्चात् भगवान श्री कृष्ण के भजन ‘‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासु देव’’  की सुमधुर प्रस्तुति दी। माताजी निर्मलादेवी की स्तुति करते हुए श्रीमती बासु ने ‘‘ जागो कुंडलनी मां करो सब पर कृपा’’ गाकर मंत्रमुग्ध किया। उन्होनंे ‘‘दमादम मस्त कलंदर’’ तथा ‘‘ऊँ नमः शिवाय’’ भी गाया। श्रीमती बासु ने एक के बाद एक शिव भजन, कृष्ण भजन सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी।
                                 कार्यक्रम की शुरूआत में भजन गायिका आनंदिता बासु का मंदसौर समन्वयक सनत जोशी, महिला समन्वयक सोनाली दख, पूर्व राज्य समन्वयक महेन्द्र व्यास, रतलाम समन्वयक शंकरलाल बरमन ने स्वागत किया।
                                      भजन संध्या में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. घनश्याम बटवाल, सुदीप दास, बंशीलाल टांक, रविन्द्र पाण्डेय, प्रदीप भाटी, दृष्टानंद नैनवानी आदि ने श्रीमाताजी को पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र दख ने किया एवं आभार मंदसौर समन्वयक सनत जोशी ने माना।
                                           भजन संध्या में तबले पर श्री सुमित मालवीय देवास, गिटार पर श्री नवीन करोड़िया देवास, सिंथेसाइजर पर श्री योगेश पाठक देवास, आक्टोपेट् पर मास्टर निर्गुण खोंचे इंदौर और ढोलक पर शुभम अंधेरिया देवास ने संगत दी।