दशपुर रंगमंच ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १२ अक्टूबर ;अभी तक;  दशपुर रंगमंच द्वारा सदी के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्मदिन केक काट कर व उनकी फिल्मों के गीतों को गाकर मनाया गया। सभी ने अदाकारी के शहंशाह श्री बच्चन के शतायु होने की कामना की।  कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार ललित बटवाल ने की।
                             कार्यक्रम सर्वप्रथम राजकुमार अग्रवाल ने ‘‘खईके पान बनारस वाला खुल जाए बंद अकल का ताला’’ गीत गाकर प्रोग्राम की शुरुआत करी। आबिद भाई ने ‘‘छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा’’ गाया। सतीश सोनी ने ‘‘मंजिले अपनी जगह रास्ते अपनी जगह’’ है सुनाया। हिमांशु वर्मा ने ‘‘सलामत रहे दोस्ताना हमारा’’ को प्रस्तुत किया। स्वाति रिछावरा ने ‘‘आदमी जो कहता है आदमी जो सुनता है जिंदगी भर वो सदाएं है पीछा करती’’ की सुमधुर प्रस्तुति दी। चेतन व्यास ने ‘‘भोले ओ भोले तू रूठा दिल टूटा’’ गाया।
                                    आरक्षक नरेंद्र सागोरे ने ‘‘रिमझिम गिरे सावन  सुलग सुलग जाए मन’’ को सुनाकर संगीत की महफील को आगे बढ़ाया। लोकेंद्र पांडे ने ‘‘‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’’ सुनाकर माहौल मस्ताना किया। भरत लखानी ने सदाबहार गीत ‘‘मीत ना मिला रे मन का’’ की प्रस्तुति दी। ललिता मेहता ने  ‘‘ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना’’ को सुनाया। नंदकिशोर राठौर ने ‘‘कहीं दूर जब दिन ढल जाये‘‘ को सुनाया तो वहीं राजा सोनी ने ‘‘परदेसिया यह सच है पिया सब कहते हैं मैंने तुझको दिल दे दिया‘‘ की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संचालन अभय मेहता ने किया।