प्रदेश

एसपी कार्यालय में पदस्थ श्री त्रिवेदी हुए सेवा निवृत्त आत्मीय विदाई समारोह हुआ

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ५ अप्रैल ;अभी तक; जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ श्री सुरेंद्र त्रिवेदी की 36 वर्षीय शासकीय सेवा से  सेवानिवृत्ति पर पुलिस कंट्रोल रूम में एक आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक गौतम सिंह सोलंकी तथा अन्य पुलिस अधिकारी तथा कार्यालयीन स्टॉफ ओर त्रिवेदी परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।
 इस अवसर पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज जनकुपुरा पंचायत के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा कथा सर्वश्री पं.कुबेर कांत त्रिपाठी, नंदकिशोर शर्मा, जगदीश शर्मा, सुभाष जोशी,हेमंत शर्मा ब्रजेश जोशी महेश शर्मा पप्पू ,बाबा पंचोली व सत्यनारायण व्यास आदि समाजजन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर एसपी श्री सुजानिया ने श्री त्रिवेदी की सेवा अवधि व कार्यशैली की सराहना की।एड एसपी श्री सोलंकी ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ बताया। ब्रजेश जोशी ने उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा कर अब उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय होने का अनुरोध किया। स्टाफ सदस्यों ने भी उनके साथ के अनुभव साझा किए।
                                  श्री त्रिवेदी ने कहा कि सभी के स्नेह सहयोग तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में उन्हें 36 वर्ष की सेवावधि में कोई कठिनाई नहीं हुई।उन्होंने सभी के प्रति आभार प्रगट किया।

Related Articles

Back to top button