प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में मंडल पर विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ६ मार्च ;अभी तक;  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य 06 मार्च, 2024 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कमेटी हॉल में स्वास्‍थ्‍य एवं महिला जागरूकता विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में स्वास्‍थ्‍य एवं महिला जागरूकता विषय पर व्‍याख्‍यान देने के लिए पद्मश्री से सम्मानित डॉं. लीला जोशी को आमंत्रित किया गया था।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा सुश्री लीला जोशी का अभिनंदन कर परिचर्चा को आरंभ किया गया। इस दौरान डॉ. सिमी गुप्ता , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रतलाम सेमिनार में उपस्थित थीं।
उक्त सेमिनार में अरिमा भटनागर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के नेतृत्व में महिलाओं को स्वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूकता एवं महिलाओं को विभिन्न प्रकार की आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु संवाद रखा गया जिसमें उन्होंने ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं को समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
उक्त सेमिनार में मंडल की 200 महिला कर्मचारियों ने सेमिनार में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में वरिष्‍ठ मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा डॉ.लीला जोशी को स्‍मृति चिन्‍ह प्रदान करने हुए सेमिनार को सफल बनाने हेतु आभार प्रदर्शन किया गया ।
अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में रतलम मंडल के इंदौर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेलवे छात्रावास इंदौर में महिला कर्मचारियों के लिए मेडिटेशन एवं योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्‍या में महिला कर्मचारियों ने योग एवं मेडिटेशन का लाभ लिया।

Related Articles

Back to top button