रॉयल राजपूत क्षत्राणी संगठन ने मनाया होली मिलन समारोह

निज संवाददाता
भोपाल १७ मार्च ;अभीतक;   रॉयल राजपूत क्षत्राणी संगठन ने रविवार को राजधानी भोपाल में होली मिलन समारोह आयोजित किया जिसमें भोपाल शहर की क्षत्रीय/राजपूत महिलाओं ने हिस्सा लिया।
                         संगठन की अध्यक्ष ममता  चौहान ने बताया कि होली मिलन समारोह के लिए ड्रेस की थीम रखी गई थी जिसमें पारंपरिक परिधान के रूप में साड़ी अथवा पोशाक अनिवार्य रखा गया था। जीवन को रंगमय करने के लिए सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। होली मिलन का यह पर्व आपसी भेदभाव मिटाने और सौहार्द पूर्ण तरीके से मिलकर साथ रहने का संदेश देता है।
                       पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की धर्म पत्नी श्रीमती अमृता सिंह के मुख्य आतिथ्य में होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
                      होली मिलन के इस कार्यक्रम में संगठन की महिला इकाई महामंत्री कल्पना सिंह, जिला अध्यक्ष ममता चौहान, जिला प्रभारी सीमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष रेखा परिहार, महासचिव नीलिमा सिंह, सचिव अंजना सिंह, विधि सलाहकार  रचना सिंह, मीडिया प्रभारी   संजना सिंह, संगठन महामंत्री   अंजू सिंह, जिला IT सेल प्रभारी आदि पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।