प्रदेश

किसानो के समर्थन मे सडको पर उतरे कांग्रेसी केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारे बाजी

दीपक शर्मा

पन्ना २९ फरवरी ;अभी तक; दिल्ली मे अपनी विभिन्न मांगो को लेकर किसानो द्वारा आन्दोलन किया जा रहा है। लेकिन केन्द्र की भाजपा की भ्रष्ट सरकार द्वारा किसानो की मांगो के संबंध मे कोई विचार नही किया जा रहा है तथा उनके आन्दोलन को कुचला जा रहा है। अनेक किसानो की हत्या भी केन्द्र सरकार द्वारा कराई गई है। जिससे पूरे देश के किसान काफी आहत है एवं सरकार के खिलाफ आन्दोलित है। प्रदेश सरकार द्वारा भी किसानो के लिए घोषणा की गई थी कि 27 सौ रूपये प्रति क्विंटल गेंहू खरीदा जायेगा तथा 31 सौ रूपये धान खरीदी जायेगी लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा भी उस पर विचार नही किया गया है। जहां एक ओर लागत दस गुना बढ रही है। वहीं दूसरी ओर सरकारो द्वारा किसानो की मांगो पर कोई विचार नही किया जा रहा है।

इन तमाम मुद्दो को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह भईया राजा के नेत्रत्व मे प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पन्ना नगर मे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर प्रतिनिधी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया तथा ज्ञापन मे उल्लेख किया गया कि किसानो की सभी मांगो को तत्काल माना जाये। पन्ना जिले मे किसानो की मसूर एवं सरसो तथा चना की फसल ओला एवं पाला से नष्ट हुई है, जिसका मुआवजा तत्काल दिया जाये। उक्त ज्ञापन प्रदर्शन मे भारी संखा मे जिले भर से कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहें। जिसमे मुख्य रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक, पूर्व विधायक महेन्द्र बागरी, वरिष्ट कांग्रेस नेता राम किशोर मिश्रा, दादूराम मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष आनन्द शुक्ला, वैभव थापक, मुरारीलाल थापक, डॉक्टर कदीर खान, रशीद सौदागर, अज्जू गर्ग, अभीषेक चौरसिया, सुनील अवस्थी, डॉक्टर प्रमोद श्रीवास्तव, चन्दन सिंह, अलताफ भोले, श्रीमती सुप्रिया बुन्देला, हिम्मत बागरी, राम लाल पटेल, अरूण कुमार, राकेश गर्ग, पूर्व प्रदेश सचिव रवीन्द्र शुक्ला, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सेवालाल पटेल, पिछडा वर्ग अध्यक्ष राज बहादुर पटेल, मार्तण्डदेव बुन्देला, जगतपाल सिंह, पुरषोत्तम जडिया कोषाध्यक्ष मनोज केशरवानी, सरदार यादव, भभूत सिंह राजपूत, इजाज खान, रियासत खान, राज बहादुर यादव, जीतेन्द्र जाटव, राहतअली, बाल किशोर शर्मा, भूपेन्द्र सिंह परमार, अर्जुन बागरी, संतोष मिश्रा, भूपेन्द्र धंधेरे, राकेश शर्मा, मनीष मिश्रा, शशिकांत दीक्षित, अक्षय तिवारी, रेहाम मोहम्मद, अनीश खान, राजेश तिवारी, मनोज सेन, जयपाल राजपूत, रहीम खान, रवेन्द्र राजपूत, महेन्द्र लोधी, पूरन कुशवाहा, महेन्द्र अहिरवार, पवन कुशवाहा, रामा आदिवासी, नत्थु कुशवहा, लखनलाल, विजय सिंह, सुशील साहू, विनोद कुमार, रूपेष दीक्षित, महादेव सिंह, रामेश्वर अहिरवार, अरविन्द अहिरवार, धनीराम कुशवाहा, करन सिंह, संतोष आदिवासी देवेन्द्र यादव, लल्लू अहिरवार, राम गोपाल, दिलीप, कैलाश, भानू, कालीचरण सहित भारी संख्या मे कांगेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button