कलश निष्ठापन एवं पिच्छिका परिवर्तन समारोह का आयोजन 10 दिसम्बर को

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ७ दिसंबर ;अभी तक;  सर्वश्री सकल दिगम्बर जैन सामाजिक कल्याण समिति द्वारा दिनांक 10 दिसम्बर, रविवार को दोप. 1.30 बजे से 1008 श्री चन्द्रप्रभु जिनालय नाकोड़ा नगर में कलश निष्ठापन एवं पिच्छिका परिवर्तन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
                                                 उक्त जानकारी देते हुए डॉ. एस.एम. जैन ने बताया कि आचार्य रत्न तपो मार्तण्ड, वात्सल्य रत्नाकर, धर्म दिवाकर, चारित्र चुड़ामणी आचार्य 108 श्री सन्मतिसागरजी महाराज, आचार्य 108 श्री सुनीलसागरजी महाराज के प्रियाग्र शिष्य मुनि 108 श्री सुखसागरजी, मुनि 108 श्री शुद्धसागरजी का कलश- निष्ठापन समारोह 10 दिसम्बर को आयोजित होगा। जिसके तहत दोप. 1.30 बजे से दीप प्रज्जवलन चित्र अनावरण, पाद पक्षालन होगा। उसके पश्चात् शास्त्र भेंट महाराजजी की पुजन पिच्छिका परिवर्तन  एवं माताजी को वस्त्र भेंट होगा। इस दौरान लक्की कलश कुपन ड्रा भी रखा गया है।
                                             श्री दिगम्बर जैन मुनि सेवा समिति चातुर्मास समिति ने सभी सधर्मी बन्धुओं से सपरिवार इष्टमित्रों सहित पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।