प्रदेश

सजैस महिला प्रकोष्ठ द्वारा गौशाला में गोमाता को आहार कराया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २५ अप्रैल ;अभी तक;  सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा गौशाला में गौ माता को हरी घास का आहार कराया। यह प्रकल्प महिला प्रकोष्ठ पूर्व महामंत्री सुनीता बंडी द्वारा उनके पोत्र गर्वित के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया।
                             सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ महामंत्री राखी नाहर ने बताया कि जिन बच्चों में प्रारंभ से ही सेवा की भावना का विकास किया जाता है वह आगे चलकर समाज में प्रतिष्ठा पाते हैं। सेवा का भाव ही इंसान को जीवन में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाता है। बंडी परिवार द्वारा अपने पौत्र का जन्मदिन गोमाता की सेवा करके मनाया जो अनुकरणीय है।
                              इस अवसर पर पूर्व महामंत्री हेमा हिंगड़, शशि मारू, भारती अग्रवाल वर्तमान महामंत्री राखी नाहर, मंत्री पूनम गांधी, सह मंत्री श्रुति पालरेचा, अर्पणा जैन, अंजू गोटावाला, विनीता तरवेचा, रजनी भटेवरा सहित पीनल भूूता, आशा अग्रवाल, स्वाती, रेखा, पूजा, खुशी, प्रियांशी, समृद्धि और मास्टर गर्वित आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button