प्रदेश

सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ८अप्रिल ;अभी तक;  सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली मिलन समारोह उमंग व उत्साह के साथ बसंत विहार स्थित समाज की धर्मशाला में मनाया गया।
                           कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री दिनेश जोशी, वरिष्ठ सदस्यगण ओमप्रकाश व्यास, राधेश्याम शर्मा, बंशीलाल जोशी, शिवनारायण उपाध्याय, रामप्रसाद शर्मा ने गोविन्द माधव भगवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज में एकता का सूत्रपात करने तथा समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागिता करने की बात कही।
                     इस अवसर पर समाज के युवा इकाई अध्यक्ष श्री विनोद व्यास व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हितेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ श्री रामकिशोर एडवोकेट का सम्मान किया।
                            कार्यक्रम मंे समाज संरक्षक राजेन्द्र शर्मा, महेश शर्मा, रामचन्द्र शर्मा, भरत दुबे, अशोक जोशी, सदस्यगण पंकज शर्मा, शेलेन्द्र जोशी, डॉ. देवेन्द्र शर्मा, शिक्षक रमेशचन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शुक्ला, मुकेश शर्मा, तरूण शुक्ला, अमीत जोशी, योगेश भट्ट, अनुप जोशी, दिलीप शर्मा, नागेश्वर व्यास एडवोकेट, राहुल शर्मा, प्रफफुल पालरीया, अखिलेश शुक्ला, अनिरूद्ध शर्मा, गोविन्द व्यास, कमलेश जोशी, प्रितेश जोशी, राजेन्द्र रावल, राहुल ज्ञानी, दिपक जोशी, दिपक शुक्ला, आदि समस्त समाजजनों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमांशु यजुर्वेदी ने किया व आभार गोपाल शर्मा एडवोकेट ने माना।

Related Articles

Back to top button