प्रदेश

स्वसहायता समूह की महिलाओं को मुख्यमंत्री ने किया संबोंधित

दीपक शर्मा

पन्ना ७ मार्च ;अभी तक; म.प्र. शासन के आदेशानुसार सिंगरौली म.प्र. में स्व-सहायता समूह की महिलाओं का सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री मेहन यादप शामिल हुए थें। उन्होने वर्चुअल रूप से संबोंधित किया। जिसका सीधा प्रसारण पूरे प्रदेश मे हुआ।

पन्ना नगर पालिका के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती मीना विष्णु पाण्डेय अध्यक्ष, शशि कपूर गढ़पाले मु.न.पा.अधि. पार्षद श्रीमती राजकुमारी लोधी, श्रीमती कविता रैकवार, महेश प्रसाद गौंड एवं घनश्याम अहिरवार उपस्थित रहे। न.पा.अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय सहित स्व सहायता समूह की सेकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। श्रीमती पाण्डे ने उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं को उत्साहित करते हुये आप लोग बुन्देली व्यंजनों सहित खिलोने, घरों में उपयोग की जाने वाली सामग्री का निर्माण कर अपने समूह को उच्च स्तर पर ले जाकर अपने बनायी हुई सामग्री को बाजार में बेच सकती है। जिससे आप और आपके समूह का विकास होगा तथा नगर पालिका हर संभव मदद करेगी।

Related Articles

Back to top button