प्रदेश

कमलनाथ के गढ़ मैं कांग्रेस को बड़ा झटका, सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने की ने की भाजपा ज्वाइन

छिंदवाड़ा से महेश चांडक
छिंदवाड़ा २९ अक्टूबर ;अभी तक;  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जुन्नारदेव पहुंचे, भाजपा प्रत्याशी नत्थन शाह कवरेती के समर्थन मैं जुन्नारदेव के नन्दलाल सूद स्कूल मैदान मैं आम सभा को संबोधित किया है इस दौरान कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया आदिवासी प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनय भारती सहित सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष भाजपा की सदस्य्ता ज्वाइन की है इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवम बड़ी संख्या मैं कार्यकर्ता मौजूद रहे
                           अमित शाह ने कहा की छिंदवाड़ा से इस बार बंटी पक्का एमएलए बनने जा रहा है मेरी बात याद रखना।  नत्थन जी को बहुमत से जिताओगे ना जिले के सातो प्रत्याशी के लिए समर्थन माँगा है जनजातीय समाज का का विश्वास भाजपा के साथ है अगर पहली बार आदिवासी समाज कल्याण के लिए किसी ने काम किया है तो मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने काम किया है आदिवासियों का देश की आजादी की लड़ाई मैं बहुत बड़ा योगदान है केंद्र की भाजपा सरकार ने आदिवासियो के उत्थान के अनेको कार्य किये हे जल जंगल और जमीन का हकदार बनाया है
              
                                 काँग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस राम मंदिर कार्य को लेकर भटका रही थी लेकिन मोदी सरकार के शासन काल मैं भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है राहुल बाबा मंदिर बन गया तिथि भी बता दी दर्शन कर आना आपको भी संतोष हो जायेगा

                      

                               ज्ञात हो की इसके पूर्व्व जब अमित शाह आये थे तो वे आदिवसियो को साधने के लिए आँचल कुंड पहुंचे थे

Related Articles

Back to top button