प्रदेश

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद ने आयोजित की धार्मिक प्रतियोगिता

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २९ अगस्त ;अभी तक;  अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद  द्वारा प्रभु पार्श्वनाथ  मोक्ष कल्याणक एवम राखी के अवसर पर निर्वाण लाडू प्रतियोगिता एवं राखी की पारम्परिक थाली सजाओ  प्रतियोगिता का अयोजन किया।
                        जैन समाज की सभी महिलाओ एवं बालिका के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में सब ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। निर्वाण लाडु सजाओ प्रतियोगिता मे प्रथम श्रीमति नैना बाकलीवाल, द्वितीय नोलु पाटनी एवम रानी दोशी, तृतीय सीमा  पोरवाल रही। सान्त्वना पुरुस्कार निकिता कियावत एवम किरण जैन रही को मिला।  राखी थाली सजाओ प्रतियोगिता मे प्रथम श्रीमति रानी दोशी, द्वितीय मोनिका विनायका एवं तृतीय नैना बाकलीवाल रही। सान्त्वना पुरुस्कार नुपूर पाटनी,निकिता कियावत, किरण  जैन, सीमा जैन को मिले।
                             निर्णायक मंडल में सुनील पाटनी, श्रीमति अनीता धीग एवम श्रीमति शिवानी मेहता के द्वारा प्रतियोगिता के निर्णय दिए। आयोजन में मुख्य रूप से संरक्षक चंदन बाला गांधी, सचिव प्रेरणा बाकलीवाल,सुनीता बंन्डी,सुशीला बक्षी, शशि बाकलीवाल,सीमा मिंडा,सोनाली जैन,निर्मला पाटनी,आकांक्षा जैन, संतोष अजमेरा, अनीता मोदी, कुसुम बाकलीवाल आदि सदस्य उपस्थित थे। आयोजन में मुख्य अतिथि अनीता धींग एवं शिवानी  मेहता मौजुद रही। अतिथि का स्वागत किरण रावंका व रंजना जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुनिता बंडी व आभार किरण रावका ने माना।

Related Articles

Back to top button