इनरव्हील क्लब ने 100 से अधिक बच्चों को स्कूल बैग वितरित किये

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २६ अक्टूबर ;अभी तक;  माध्यमिक विद्यालय जग्गाखेड़ी संजीत में 26 अक्टूबर को इनरव्हील क्लब मंदसौर द्वारा 100 से अधिक बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। यह सेवा प्रकल्प श्रीमती सोनिया नाहर की ओर से आयोजित किया गया।
                               इस अवसर पर  इनरव्हील क्लब के सदस्यों द्वारा बच्चों से सामान्य ज्ञान के अनेक प्रश्न पूछे, ग्रामीण परिवेश के होकर भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक सही उत्तर दिए। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष डॉ. उर्मिला तोमर ने सभी शिक्षकों की इस बात के लिए प्रशंसा की कि वह पिछड़े परिवेश से आए हुए बच्चों को बहुत अच्छी तरीके से न केवल शिक्षित कर रहे हैं, वरन उन्हें अच्छे संस्कार और अच्छा वातावरण देने की दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं।
                             प्रधान अध्यापक सुरेश बोराना ने इस अवसर पर विद्यालय की कई अन्य आवश्यकताओं के बारे में चर्चा की एवं इनरव्हील क्लब का आभार व्यक्त किया।
                                     इस दौरान इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष बिन्नू कीमती, पूर्व अध्यक्ष प्रीति छाबड़ा, सुनीता मित्तल, नफीसा हामिद, क्लब सचिव शर्मिला बसेर, विद्यालय स्टाफ के मनीषा गुप्ता, अंजुला चौहान, निवेदिता नाहर श्रीमती परिहार आदि उपस्थित रहे।