प्रदेश

नवागत कलेक्टर सुरेश कुमार का पन्ना जिले के कर्मचारी संगठनों ने किया स्वागत

दीपक शर्मा

पन्ना १९ मार्च ;अभी तक; म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार नवागत कलेक्टर सुरेश कुमार का स्थानीय कर्मचारी संगठनो ने पुष्प गुच्छ तथा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं कर्मचारीयो की समस्यओं तथा मांगो को लेकर चर्चा की, जिस पर उन्होने हर संभव सहयोग करने का आस्वासन दिया।

इस दौरान संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव, म.प्र.राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह परमार, मप्र शिक्षक कॉग्रेस के जिलाध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आर.डी. चौरसिया, शासकीय तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वी.पी परौहा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष राजेश चौरहा, पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.दिनेश पटेल, मप्र पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष विमल यादव, म.प्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पन्ना के ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह बुंदेला, अंश कालीन प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती  संतोषी वर्मा, लघु कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, चंद्रप्रकाश खरे, रामकृपाल रजक, देवी सिंह, हिसाबी लाल, अयूब खान सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button