प्रदेश

एक समुदाय के दो पक्षो मे विवाद, 8 लोग घायल, पुलिस ने 8 लोगो को हिरासत में लिया, घर मे घुसकर प्राणघातक हंमला

आशुतोष पुरोहित
खरगोन – 19  नवम्बर ;अभी तक;  खरगोन में शनिवार की रात एक समुदाय के दो पक्षों में  विवाद के चलते पथराव, डंडे, लाठी, तलवार से  हमले में रघुवंशी समाज के 8 लोग घायल हो गये। इस दौरान दो बाईक में आग लगाकर फूक दी। सभी घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमे से एक घायल को इन्दौर और एक अन्य घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
                              माली समाज के लोगो ने पहाडसिहपुरा कलश चौक में रघुवंशी समाज के लोगो पर अचानक हमला बोल दिया। सूचना मिलते ही एसपी धर्मवीर सिह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान आरोपी भाग गये। दोनो समाजों के इलाको में भारी पुलिस बल तैनात कर दी है। शहर में विवाद से हडकंप मच गया। हलाकि एसपी धर्मवीर सिह सहित पुलिस बल की मुस्तैदी से स्थित शांतिपूर्ण है। पुलिस ने तबाडतोड हमला करने वाले करीब 8 लोगों को राउन्ड अप भी कर लिया है। घायल प्रितमसिह रघुवंशी ने बताया की घर पर पूरा परिवार और दोस्त लोग खाना खा रहे थे। अचानक माली लोगो ने घर में घुसकर हंमला कर दिया। हमारा कोई विवाद भी नही था। 25 से 30 लोग घर में घुसे तलवार डंडो से मारा। हम कुछ समझ भी नही पाये।
                                 एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने मीडिया को बताया की घायल और रघुवंशी समाज की शिकायत पर माली समाज के लोगो पर धारा 307,147, 48,49 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपीयो को पकडने के लिये तीन टीम रवाना कर दी है। एक दिन पहले होटल में खाने को लेकर मामूली विवाद के बाद समझौता हो गया था। लेकिन आज कुछ लोगो ने बेकसूर लोगो पर पहाडसिहपुरा में पथराव, डंडे तलवार से हंमला किया। 8 लोगो को सिर और हाथ पैर पर चोट आई है। सभी हालात ठीक है। स्थिती नियंत्रण में है।

 

Related Articles

Back to top button