प्रदेश

27 देशी पिस्टल 5 अर्द्ध निर्मित पिस्टल सहित 32 अवैध हथियार के पुलिस ने फैक्ट्री का किया भंडाफोड 

खरगौन से आशुतोष पुरोहित
खरगोन 29 मार्च ;अभी तक;  मध्यप्रदेश की खरगोन पुलिस ने लोकसभा चुनाव पहले अवैध हथियार को लेकर बडी कार्यवाही की है। जिले की गोगांवा पुलिस ने अवैध हथियार के गढ माने जाने वाले सिगनुर से छापामार कार्यवाही करते हुए 27 अवैध देशी पिस्टल और 5 अर्द्ध निर्मित पिस्टल सहित कुल 32 अवैध हथियार जब्त किये।
 इस दौरान पुलिस ने सिगनुर गांव के नर्सरी फालिया में अवैध हथियार बनाते एक आरोपी को भी गिरफ्तार  किया है। आरोपी को  अवैध हथियार बनाते हुए पुलिस ने अवैध हथियार  बनाने की फैक्ट्री का भी  भंडाफोड किया है। अवैध देशी पिस्टल बनाने की बडी मात्रा में सामग्री भी पुलिस ने जप्त की है।
अवैध हथियार की कीमत करीब 6 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपी कृष्णा सिकलीगर से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है की आरोपी के तार किसी बडे गिरोह या नेटवर्क से जुडे हो सकते है।
 नवागत एसपी धर्मराज मीना ने मीडिया को बताया की खरगोन जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध हथियार की धरपकड को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से गोगांवा पुलिस को अवैध हथियार निर्माण की सूचना मिली थी। अवैध हथियार को लेकर पुलिस ने दविश देकर बडी कार्यवाही की है। मौके आरोपी को फैक्ट्री के साथ रंगैहाथ हथियार बनाते गिरफ्तार किया है।  27 अवैध देशी पिस्टल और 5 अर्द्ध निर्मित पिस्टल सहित कुल 32 अवैध हथियार पुलिस ने आरोपी से जब्त किये है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते है।
गौरतलब है की खरगोन जिले के अवैध हथियार  दिल्ली, पंजाब हरियाणा, राजस्थान, मुम्बई, महाराष्ट्र, गुजरात पूरे देश में सप्लाय किये जाते है। कई राज्यो की पुलिस सहित एटीएस तक दविश की कार्यवाही कर चूकी है।

Related Articles

Back to top button