आगामी विधानसभा चुनाव में मनासा विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस दे सकती है नया चेहरा मिल सकता है 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर , नीमच १८ मई ;अभी तक;  विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है। दावेदारी करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं।हाल ही में कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत से कांग्रेस में नया जोश देखने को मिला। इसका असर मध्यप्रदेश में भी पड़ेगा। कांग्रेस नेता शोशल मिडिया पर आगामी घोषणा करना शुरू कर चुके हैं। पंद्रह महिना कमलनाथ सरकार और पंद्रह साल शिवराज सरकार में फर्क बता रहे हैं।
                                ऐसा ही एक चेहरा है सुरेश धनगर  जो काफी समय से कांग्रेस का सक्रिय सदस्य रहा है। सुरेश धनगर विधानसभा चुनाव में ताल ठोक सकते हैं। इसका मुख्य कारण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में मनासा विधानसभा क्षेत्र किसान नेता उमराव सिंह जी गुर्जर को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन बाहरी उम्मीदवार होने से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन श्री गुर्जर ने मनासा विधानसभा क्षेत्र में आज तक सक्रियता बनाए रखी है। ओर इसका फायदा किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेश धनगर को मिल सकता है। क्यों कि यह जोड़ी हर जगह पांच साल में पुरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में दौरा कर रहे हैं।
                           मनासा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोट गायरी समाज का है। एक फायदा यह भी हो सकता है कि गायरी से कोई भी व्यक्ति चुनाव में होगा। समाज उसको पहले वोट करेगा।
विधानसभा क्षेत्र सीट कांग्रेस को मिल सकती है।
                              सुरेश धनगर पिछले पच्चीस वर्ष से कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे हैं। ओर किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश जी गुर्जर के करीबी माने जाते हैं और श्री गुर्जर कमलनाथ जी ओर दिग्विजय सिंह जी के करीबी माने जाते हैं। इसका फायदा सुरेश धनगर को मिल सकता है। हाल ही में धनगर समाज का पर्तिमंडल पुर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी से मिला था और पांच विधानसभा पर टिकट की मांग की थी । जिसमें मनासा विधानसभा का ज़िक्र भी था।
 पुरे मध्यप्रदेश में धनगर गायरी समाज की संख्या काफी है और मनासा विधानसभा क्षेत्र में धनगर गायरी बाहुल्य समाज है और धनगर समाज हमेशा से भाजपा बिलांग करता आया है। अगर कांग्रेस हाईकमान सुरेश धनगर पर भरोसा जताते है। तो निश्चित ही भाजपा का वोट बैंक घटेगा ओर कांग्रेस को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
मनासा विधानसभा क्षेत्र से सुरेश धनगर समाज में और पुरे क्षेत्र में प्रभावी व्यक्ति हैं। ओर पुरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा किसान मजदूर ओर अन्तिम पंक्ति व्यक्ति तक सुरेश धनगर का सीधा जुड़ाव है। इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।
इसलिए कांग्रेस भी इस बार जमीनी स्तर पर सर्वे करा चुकी है। जिसमें सुरेश धनगर पहले नम्बर पर आये थे । जिसका स्थानीय मीडिया पर कहीं बार ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने बताया कि हमारे क्षेत्र में किसान नेता सुरेश धनगर जैसा विधायक चाहिए।