दिगम्बर जैन हा.से. स्कूल की छात्रा नंदिनी बैरागी का कलेक्टर ने किया सम्मान

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २७ मई ;अभी तक;  दिगम्बर जैन हायर सेकेंडरी स्कूल मंदसौर की छात्रा नंदिनी बैरागी द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल  भोपाल द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त करने पर सुशासन भवन में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा सम्मानित किया गया।
                         दिगम्बर जैन गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल रामटेकरी मंदसौर के प्राचार्य ने बताया कि प्राचार्य अनिल जैन ने बताया कि इस स्कूल में अतियोग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षिकाओं द्वारा अध्यापन कार्य कराया जाता है जिसके फलस्वरूप माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में छात्राओं को इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है। सत्र 2022-23 में कक्षा दसवीं में कुल 54 छात्राओं में से 28 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रही है। कक्षा 12वीं में 38 छात्राओं में से 24 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण है।
                             कक्षा 12वीं में छात्रा नंदिनी बैरागी ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया जो गौरव का विषय है। 12वीं की 4 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल रही वही एक छात्रा सिर्फ एक अंक कम होने से प्रावीण्य सूची में आने से रह गई। छात्रा श्रेया सोपरा ने 500 में से 469 अंक अर्जित किये।
                          विद्यालय एडवाईजर अनिल गुप्ता सहित विद्यालय प्रबंध समिति एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।