प्रदेश

किसान की बेटी नेवी में सब लेफ्टिनेंट आईटी ऑफिसर के लिए हुई चयनित

महावीर अग्रवाल
मंदसौर  ४ मई ;अभी तक;   संजीवनी राजे सिंह  सिसौदिया उम्र 24 वर्ष मन्दसौर जिले के छोटे से गांव मजेसरा के किसान श्री महेन्द्रसिंह सिसोदिया की बेटी है। आपका चयन इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट आईटी ऑफिसर पद पर हुआ है। संजीवनी ने नेवी के लिए 2 स्टेप की एग्जाम क्लियर की। वह इंटरव्यू भी क्लियर कर चुकीं हैं। संजीवनी को इस उपलब्धि पर मन्दसौर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव ने अपने ट्विटर पर लिखकर बधाई देते हुए लिखा कि मेरे प्रभार वाले मन्दसौर जिले के महेन्द्रसिंह सिसोदिया की बिटिया संजीवनी राजे सिंह सिसोदिया का इंडियन नेवी में चयन होने पर बहुत – बहुत बधाई एव शुभकामनाएं ।
                                  संजीवनी के पिता महेन्द्रसिंह सिसोदिया है जो किसान है और मन्दसौर में यातायात सलाहकार का भी कम करते है। महेन्द्रसिंह की गांव मजेसरा में 20 बीघा खेती है जिसमे सोयाबीन,गेंहू,लहसुन, मेथी आदि की सभी फसलें होती है। पूरी जमीन सिंचित है। महेन्द्रसिंह ने कहा कि उनके समाज मे इस प्रकार की सर्विस में किसी भी लड़की का चयन नही हुआ है। संजीवनी का यह पहला चयन है।
                                       संजीवनी का अगले 10 दिन में मेडिकल प्रक्रिया होना है। संजीवनी ने मंदसौर में रहकर पढ़ाई की और बगैर कोचिंग के नैवी की तैयारियां की। वे सफलता का श्रेय माता-पिता को देती हैं। संजीवनी के पिता महेंद्रसिंह सिसौदिया प्रगतिशील किसान एवं यातायात सलाहकार हैं, जबकि मां अनितासिंह गृहिणी हैं। संजीवनी ने 12वीं मैथ्स से उत्तीर्ण की इसके बाद मंदसौर के निजी कॉलेज से बीटेक कम्प्यूटर साइंस में करने के बाद वे नेवी को लक्ष्य बनाकर तैयारियों में जुटी थीं। किसी बड़े शहर ना जाकर मंदसौर से पढ़ाई की तैयारी की और परीक्षा दी। कुछ समय पहले उन्हें नैवी में 74 रिक्त पोस्ट की जानकारी मिली थी, इसके बाद आवेदन व अन्य प्रक्रिया हुई। संजीवनी बताती हैं मेरे अलावा देहरादून व दिल्ली निवासी 2 अन्य सहेलियों का नेवी में सिलेक्शन हुआ है। संजीवनी ने मुलाकात में बताया कि उसका नेवी में हुआ यह चयन उसे अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए खुशी की बात है। डिफेंस में जाने का मेने तय कर लिया था और मुझे यह अवसर मिल गया। अब मेडिकल प्रोसेस के बाद जून माह में ट्रेनिंग होगी और उसके बाद पोस्टिंग मिल जाएगी।
                               संजीवनी का परिवार मूलत: मंदसौर जिले के गांव मजेसरा का है। पिता महेंद्रसिंह के पिता स्व . नाहरसिंहजी मन्दसौर में नारकोटिक्स में सर्विस में थे तब से वे लंबे समय से मंदसौर में रह रहै हैं। नैवी में सब लेफ्टिनेंट को समुद्री जहाज की सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी मिलती है। चार्ट पढ़ने के साथ शिपिंग ट्रैफिक देखभाल करना होती है।
                                संजीवनी वर्तमान में न्यूयार्क की मल्टीनेशनल कंपनी आईबीएम में जॉब कर रही हैं, वे करीब 2 साल से कंपनी की पुणे ब्रांच में हैं और यहीं जॉब के दौरान ही उन्होंने नैवी की तैयारियों पर भी फोकस किया और सफलता पाई। अब वे जल्द दूसरे जॉब व राष्ट्र सेवा के तौर पर नेवी की ड्यूटी संभालेंगी।

Related Articles

Back to top button