शिक्षक विजय खरे बने तहसील अध्यक्ष

दीपक शर्मा

पन्ना २५ अप्रैल ;अभी तक; मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संगठन का शिक्षक विजय खरे को तहसील देवेंद्रनगर का अध्यक्ष बनाया गया है। शिक्षक विजय खरे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में पदस्थ हैं उनकी यह नियुक्ति मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिलाध्यक्ष पन्ना एस.पी. राय द्वारा की गई है।

                            साथ ही उन्हें यह निर्देश भी दिए गए है कि वे तत्काल कार्यभार ग्रहण करते हुए एक माह के अंदर अपनी कार्यकारिणी गठित कर जिला निकाय को अवगत कराएं। शिक्षक विजय खरे को मप्र कर्मचारी कांग्रेस की तहसील स्तरीय कमान मिलने से यह उम्मीद बंध गई है कि अब कर्मचारियों के हितों की आवाज शासन और प्रशासन के समक्ष जोरदारी के साथ उठेगी। श्री खरे ने अपने इस मनोनयन पर जिलाध्यक्ष एस. पी. राय सहित अन्य वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्री खरे को अध्यक्ष बनने पर कर्मचारी संगठनो के पदाधिकारीयो, इष्ट मित्रो, शुभ चिंतको ने बधाई दी है।