अरविन्द त्रिपाठी ने वाणिज्य विषय कोर्स वर्ग मे प्रथम स्थान प्राप्त किया

दीपक शर्मा

पन्ना २५ अप्रैल ;अभी तक; शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई मे पदस्थ प्रभारी प्राचार्य तथा पन्ना में वरिष्ठ व्याख्याता एमओएम के अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने अपने सेवा के दौरान वाणिज्य विषय से महाराज छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर से पीएचडी कोर्स वाणिज्य विषय से करते हुए प्रथम श्रेणी विषय योग्यता से उत्तीण किया है।

                      उन्होने उक्त कोर्स डाक्टर ओ. पी. अरजरिया, प्राध्यापक वाणिज्य महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के मार्ग दर्शन मे किया है। अब वह विश्वविद्यालय से आरडीसी में सम्मिलित होंगे। श्री त्रिपाठी द्वारा किये गये उत्कर्ष कार्य के लिए पोलिटेक्निक महाविद्यालय की संस्था परिवार द्वारा बंधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। बंधाई देने वालो मे उत्कर्ष श्रीवास्तव वरिष्ठ व्याख्याता सीएस, राकेश द्विवेदी, देवब्रत चतुर्वेदी, हरीश पाठक, उमाकांत मिश्रा, मूलचंद सिंह, प्रतिपाल सिंह, सन्नी कचेर, ज्ञानेंद्र सिंह, अभिषेक नामदेव आदि।