प्रदेश

राष्ट्रीय परशुराम सेना की जिला कार्यकारिणी का गठन

महावीर अग्रवाल
      मन्दसौर १५ जून ;अभी तक;  ब्राह्मण समाज की प्रगतिशील संस्था राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष  पं. अमित शर्मा  एवं प्रदेशाध्यक्ष पं. जितेन्द्र व्यास की सहमति से जिला अध्यक्ष पं. श्रीकांत शर्मा ने मन्दसौर जिला कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें  सर्वश्री विनोद शर्मा, योगेश भट्ट, नितेश शर्मा, नितिन दीक्षित, मनीष व्यास एवं राजेन्द्र शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है ।
                              इसी प्रकार  जिला महासचिव  पद पर सर्वश्री पंकज शर्मा, सुनील पंचारिया, राकेश भट्ट, राकेश प्रधान, बनाए गए। जिला सचिव पद पर सर्वश्री जितेन्द्र पाण्डेय, प्रीतेश जोशी, रवि व्यास, मुकेश शर्मा को नियुक्त किया गया है ।‌ जिला महामंत्री पद पर सर्वश्री डॉ. हिमांशु यजुर्वेदी, सोम शर्मा, राहुल शर्मा, संजय शर्मा, प्रफुल्ल शर्मा, एवं हरीश शर्मा  तथा जिला सचिव पद पर सर्वश्री हेमेंद्र दीक्षित, अभिनव भार्गव, विजयेन्द्र झां, कमलेश नागदा, यशवन्त जोशी, आशुतोष रामावत, मोनू परसाई, जगदीश शर्मा, बनाए गए हैं । जिला मिडिया प्रभारी हेतु नीरज जोशी व अर्जुन नागदा एवं जिला प्रवक्ता पद पर नरेन्द्र त्रिवेदी ,प्रियांश राजपुरोहित , कानूनी सलाहकार हेतु अश्विनी पाठक, शिक्षा सलाहकार हेतु अंकित मोड़ को मनौनित किया गया है । जबकि कार्यकारी अध्यक्ष पद पर राजेंद्र आचार्य व जिला प्रभारी मुकेश शर्मा एवं सह प्रभारी अक्षत भार्गव बनाए गए हैं।  जिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर कनिष्क शर्मा, नितिन शर्मा, विपिन दुबे, हितेश शर्मा, दिलीप व्यास व सचिन व्यास लिये गए हैं ।

 

Related Articles

Back to top button