प्रदेश

जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

दीपक शर्मा
पन्ना ६ मार्च ;अभी तक; पन्ना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय द्वारा आज जिला जेल पन्ना में विधिक साक्षरता शिविर सह निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
                                      इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के सचिव राजेन्द्र कुमार पाटीदार ने आगामी 9 मार्च को नेशनल लोक अदालत में राजीनामा एवं प्ली आॅफ बारगेनिंग के माध्यम से निराकरण योग्य प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निराकरण करवाकर शीघ्र न्याय प्राप्त करने अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की टीम द्वारा जेल में निरूद्ध सभी बंदियों के प्रकरणों की पैरवी करने के बारे में जानकारी दी। बंदियों के प्रकरणों में विधिक सहायता अपील कराए जाने के बारे में भी विस्तार से बताया।
                                        मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह शाक्य ने प्ली बारगेनिंग के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी प्रदान कर बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के जरिए अधिवक्ता प्रदान करने के बारे में भी अवगत कराया। जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेन्द्र सिंह परस्ते ने बंदियों के विधिक अधिकारों व कत्र्तव्यों तथा उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में विचाराधीन पात्र बंदियों की समय पूर्व जमानत पर रिहाई के लिए बंदियों द्वारा पूर्ण जानकारी देनेे के लिए प्रेरित किया। नालसा-सालसा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में प्रशिक्षु न्यायाधीश तनिष्का वैष्णव, अधिवक्ता व विधि ट्रेनी आर्यन पाल, लीगल एड काउंसिल सिस्टम के टीम चीफ आनंद त्रिपाठी, डिप्टी चीफ पवन कुमार पाण्डेय तथा प्राधिकरण व जेल विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button