प्रदेश

जनजाति समूह के उत्थान के लिए होगें निरंतर कार्य

मयंक  शर्मा
खंडवा २४ फरवरी ;अभीतक;  मध्यप्रदेश में विलुप्त हो रही जनजातियों को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 हजार करोड़ रुपए का बड़ा बजट ट्रायबल डिपार्टमेंट को दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें विलुप्त हो रही जनजाती सहरिया, बैगा और भारिया के बारे में रिपोर्ट दी थी। पीएम ने इसमें काम करने व आदिवासियों के उत्थान के लिए यह भारी बजट दिया है।आगामी 29 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायत स्तर की कई योजनाओं का शुभारंभ एवं भूमि पूजन करेंगे जिसमें हरसुद विधानसभा क्षेत्र के खालवा क्षेत्र को भी बड़ी  सौगात प्राप्त हुई है उसका भी वर्चुअल भूमि पूजन करेंगे
                      प्रदेश के आदिम जाति कल्याणमंत्री विजय शाह शुक्रवार को खंडवा पहुंचे और  जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े के शपथ समारोह में शामिल हुए।
                           इससे पहले ,  पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश  ये तीन जनजातियां बहुत ही कठिनाई से जीवन यापन कर रही हैं। समुद्र तल से 8 हजार मीटर नीचे कई लोग रह रहे हैं। देश समृद्धि के नए आयाम छू रहा है। ऐसे में इन जनजातियों के उत्थान के लिए बड़ा मिशन चलाना जरूरी है। इसके लिए बजट भी भरपूर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सहयोग से मिला है। जल्द बड़ा काम मध्यप्रदेश में शुरू कर दिया जाएगा।

जिले में उनके निवो्रचन क्षेत्र के खालवा-रोशनी  क्षेत्र में कोरकू समाज के लोगों का जीवनस्तर सुधरा है। उसके लिए तो श्री शाह कम या बिना बजट में ही लोगों को मुख्य धारा में ले आए। आज क्षेत्र के विकास का देश-विदेश में जिक्र होता है। अब तीन विलुप्त हो रही जनजातियों पर काम करने का उन्हें मौका मिला है।
श्री शाह ने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों में आदिवासियों के समग्र विकास के लिए विधिवत काम होगा। इनके जीवनस्तर को सुदृढ़ बनाने के लिए इन्हें अच्छे और व्यवस्थित मकान बनाकर दिए जाएंगे। इनके स्वास्थ्य के लिए चिकित्सकों की व्यवस्था और जरूरी दवा गोली व उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँगी। अच्छे व ट्रेंड शिक्षकों की नियुक्ति कर पढाई लिखाई होगी। इन्हें सामान्य व सामाजिक स्तर का ज्ञान व तकनीकी कौशल भी सिखाया जाएगा। विजय शाह के मुताबिक 23 सौ करोड़ का बजट भारी होता है। इसके लिए दो महीने में ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

 


Related Articles

Back to top button