प्रदेश

रोटरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वात्सल्यधाम में मनाया गया

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर ८ मार्च ;अभी तक;  रोटरी क्लब मंदसौर द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वात्सल्य धाम एवं कौशल्याधाम मंदसौर में निवासरत वृद्ध महिलाओं एवं पुरूषों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब सचिव अनिल चौधरी एवं चौधरी परिवार के सौजन्य से समस्त वृद्ध महिलाओं को क्लब द्वारा साड़िया प्रदान की गई एवं समस्त वृद्धजनों को स्वल्पाहार करवाया गया।
                               कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्लब के पूर्व अध्यक्ष विमल पामेचा ने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धजन माता-पिता समान होते है एवं आज उनके बीच आकर अत्यन्त ही सुखद अनुभूति हो रही है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कीमती ने कहा कि रोटरी क्लब इस वर्ष विभिन्न प्रकार की सेवाएं देते हुए अत्यन्त ही सराहनीय कार्य कर रहा है। प्रोजेक्ट चेयरमेन पूर्व अध्यक्ष राकेश दोशी ने कहा कि रोटरी क्लब दानदाताओं और जरूरतमंदों के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करता है एवं आज हमें यह अवसर दानदाता के रूप में चौधरी परिवार ने प्रदान किया है एवं हम वात्सल्यधाम में निवासरत वृद्ध महिलाओं, पुरूषों की सेवा का लाभ प्राप्त कर सके है।
                                 स्वागत उद्बोधन देते हुए क्लब अध्यक्ष पवन पोरवाल ने बताया कि हमें जहां भी किसी प्रकार की आवश्यकता की जानकारी मिलती है हम उसकी पूति करने का प्रयास करते है एवं दानदाताओं से संपर्क करते है।  क्लब ट्रेनर प्रवीण उकावत ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद हम सबके जीवन की धरोहर है और उनकी सेवा करना हमारा धर्म है।
                                    आगामी अध्यक्ष योगगुरू सुरेन्द्र जैन, आगामी सचिव रितेश भगत, पिंकेश चेलावत, पवन सेठिया आदि सदस्य उपस्थित थे। क्लब अध्यक्ष पवन पोरवाल ने सभी रोटरी साथियों से आगे भी इसी प्रकार सहयोग देने की अपील की। वात्सल्यधाम की व्यवस्थापिकाओं कृष्णा बैरागी एवं प्रियंका राजोरा तथा कौशल्या धाम की व्यवस्थापिका अनामिका जैन एवं सहायिका निर्मला ने रोटरी क्लब सदस्यों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
                                    कार्यक्रम का संचालन राकेश दोशी ने किया एवं आभार सचिव अनिल चौधरी ने माना।  इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षगण राधेश्याम झंवर, कनक पंचोली, प्रकाश सिसौदिया, डॉ. कमलेश कुमावत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button