प्रदेश

शाहनगर क्षेत्र मे लगातार चल रही पत्थर की अवैध खदाने, खनिज विभाग बना मौन

दीपक शर्मा

पन्ना एक अप्रैल ;अभी तक; पन्ना जिले मे रेत, हीरा, पत्थर, की अवैध खदाने अनेक स्थानो पर चल रही है। जिसमे माफिया बिना किसी स्वीकृकति के धडल्ले से खदानो का संचालन कर रहें है। इसी कडी मे पवई विधानसभा अन्तर्गत शाहनगर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो मे पत्थर की अवैध खदाने संचालित की जा रही है।

ग्राम परासी, सुनपुरा, शाहपुर, सहित अन्य स्थानो पर बेधडक से भारी भारी खदाने खोदकर पत्थर, चीपे निकाली जा रही है। प्रतिदिन दर्जनो ट्रक चीपा पत्थर निकालकर विक्रय किये जा रहें है। इन तमाम अवैध खदानो के संबंध में अनेको बार खनिज अधिकारी को लोगो द्वारा अवगत कराया गया। उसके बावजूद खनिज अधिकारी द्वारा कभी भी क्षेत्र का भ्रमण नही किया जाता और न ही कार्यवाही की जाती है।

सुत्रो द्वारा बताया गया कि खनिज अधिकारी को सभी जगह की जानकारी है। कहा कहां पर अवैध खदाने संचालित हो रही है। लेकिन कमीशन सभी से बंधा हुआ है। इस लिए कार्यवाही नही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button