प्रदेश

छात्र रेहान ने कक्षा बारहवीं में किया उतकृष्ट प्रर्दशन

दीपक शर्मा

पन्ना १५ मई ;अभी तक;  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2022-23 की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का परिणाम 12 मई 2023 को घोषित कर दिए है। बतादे शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा बारहवीं की परीक्षा में विद्यालय में अध्यनरत 78 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे जिनमें 76 छात्र-छात्राएं ऊतींण घोषित किए गए हैं।

                           बतादे कि केंद्रीय विद्यालय के रेहान खान ने कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय में 88.7 प्रतिशत अंक पा कर जिले के साथ-साथ विद्यालय और अपने मम्मी पापा का भी नाम रोशन किया है वही जेइइ कंपटीशन परीक्षा में भी 94 प्रतिशत अंक बिना किसी कोचिाग के  घर बैठकर अंक अर्जित किये है।  जिससे सीधे ही भारत की टॉप नीट भोपाल में सिलेक्ट हुए रिजल्ट आने के बाद उन्हें बधाइयां देने वालो का तांता लगा हुआ है। हम आपको बतादें की रेहान पन्ना नगर के रानीगंज मोहल्ले के रहने वाले है जिनकी मां बेबी राजो शासकीय शिक्षक है रेहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ को दिया है वही उनके पिता अफरोज खान उर्फ संजू का भी उनकी सफलता के सराहनीय योगदान रहा। रेहान ने बताया कि वह शुरू से ही अच्छे अंक पाने के लिए मेहनत कर रहे थे जिसमें उनके शिक्षकों ने भी उनका अच्छा सहयोग किया रेहान खान ने इंग्लिश में 77, हिंदी में 92, मैथमेटिक्स में 89, फिजिक्स में 91 व केमिस्ट्री के 94 अंक प्राप्त कर कुल 88.7ः अंक प्राप्त किये।

Related Articles

Back to top button