डॉ.भीमराव अंबेडकर को भाजपा ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ६ दिसंबर ;अभी तक;  आज बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर भाजपा के संगठन पदाधिकारी एंव जनप्रतिनिधिगणों ने अंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा, नपा अध्यक्ष रमा देवी गुर्जर, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, मोर्चा महामंत्री बंटी चौहान, अजीजुल्लाह खॉन, मंडल महामंत्री रॉकी यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता योगेश गुप्ता, शांतिलाल मालवीय, आशीष गौड, सुनीता भावसार, ईश्वर चौहान, बाबा पंचोली, राजाराम तंवर, सुनील योगी, दीपक बैरागी, अरूण भावसार, नितिन कोठारी, कुलदीप सिंह सिसोदिया, जुझारसिंह गायरी, रितेश गुप्ता, सुयश राठौर सहित पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।