दशपुर इनरव्हील ने दिव्यांग बच्चों को स्वेटर वितरित किये

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ६ दिसंबर ;अभी तक;   दशपुर इनरव्हील क्लब मंदसौर द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। इसी प्रकार महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में जरूरतमंद छात्राओं को भी स्वेटर प्रदान किये गये। क्लब द्वारा यह दोनों प्रकल्प आरती पारीख के सहयोग से आयोजित किये।
                                    क्लब अध्यक्ष श्वेता पोरवाल ने बताया कि ठंड का असर तेज हो चुका है ऐसे में जिन बच्चों के पास ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़े नहीं है वह स्कूल नहीं आ पाते है या आते भी है तो बीमार हो जाते है। जिसको ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किये गये है।
                                       इस अवसर पर क्लब सदस्य श्रीमती आरती पारीक, प्रज्ञा दोषी, शिखा मंत्री एवं सक्षम संस्था की जिला अध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल, जिला सचिव निवेदिता नाहर एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान की। क्लब सचिव पीनल भूता ने आभार व्यक्त किया।