प्रदेश

बैहर  मार्ग पर बंजारी घाटी से लोगूर घाटी के बीच नक्सलवादियों ने लगाए पोस्टर आज दिखाइ दिए

आंनद ताम्रकार

बालाघाट 13 मई ;अभी तक; जिला मुख्यालय बालाघाट से 40 किलोमीटर दूर बैहर  मार्ग पर बंजारी घाटी से लोगूर घाटी के बीच नक्सलवादियों ने लगाए पोस्टर  आज दिखाइ दिए।  बीती रात नक्सलियों ने यह वारदात की है।

                         पोस्टर में नक्सलवादियों ने बालाघाट जिले में सोनेवानी क्षेत्र में स्थित वन ग्रामों को विस्थापित ना करने पैसा एक्ट बालाघाट जिले में लागू न करने तथा सरकारी रीति नीति का विरोध भी दर्शाया गया है  .

                           यह उल्लेखनीय है कि इन दिनों तेंदूपत्ता तुड़ाई  के ठेकेदारों से आर्थिक मदद लेने के लिए दबाव बनाते है ना दिए जाने पर वे तेंदूपत्ता  जलाने जैसी घटना को अंजाम भी देते है।

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने  पत्रकार वार्ता में बताया था की इस वर्ष तेंदूपत्ता का कार्य पुलिस निगरानी में किया जाएगा तथा उसके परिवहन पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी ठेकेदारों से मदद के लिए दबाव बनाने के लिए भी पुलिस नक्सलवादियों से चौकस है उन्होंने नक्सलवादियों द्वारा घटना की पुष्टि की है

Related Articles

Back to top button