सूरजेवाला ने ने यादव साधौ को एक मंच पर बैठाकर एक जुटता का संदेश दिया

प्रदीप सेठिया
बड़वाह ३१ अक्टूबर ;अभी तक ; खरगोन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सूर जे वाला ने खरगोन की नामांकन रैली के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव एवं पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉक्टर विजयलक्ष्मी साधौ को मंच पर एक साथ सभी 6 कांग्रेस उम्मीदवारों को एक मंच पर  बैठ कर कर निमाड़ की राजनीति में एक जट ता का संदेश दिया
                               सूरजेवाला ने कहा कि यह दीपावली कांग्रेस की मनेगि।  सुबह की गुलाबी ठंड के समान अभी चुनाव प्रचार ठंडा दिखाई दे रहा है।  कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों ने भले ही अपने चुनाव कार्यालय प्रारंभ कर  दूर दराज के गांव तक प्रचार प्रारंभ कर दिया है परंतु आम मतदाता अभी खामोश है।
                                      गौरतलाप है कि चुनाव प्रचार के 15 दिन बचे हैं इस बीच दीपावली पर्व में आम मतदाता 5 दिन त्यौहार मनाने में व्यस्त रहेगा उधर भाजपा ने भी सभी प्रत्याशियों के साथ नामांकन रैली में फॉर्म भरकर पूर्व संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा की उपस्थिति में  एक जू टता का संदेश दिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंडलेश्वर में तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गि ने भीकन गांव में बैठक लेकर पार्टी का चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया