प्रदेश

बदमाश की शरारत से  पुलिस  भ्रमित——  हनुवंतिया में चार लोग डूबने की सूचना से मचा हड़कंप, डायल 100 पर दी गई डूबने की सूचना

मयंक शर्मा

खंडवा ७ अप्रैल ;अभी तक;  जिले के ग्राम  बीड के समीप  यहां सेे 35 किमी दूर इंदिरा सागर बांध के बेक वाटर पर आकार ले गये टापू पर विकसित हनुवंतिया के जल पर्यटन केंद्र में रविवार 7 अप्रेल को दोपहर चार लोग डूबने की सूचना डायल 100 पर पुलिस को दी गसी जिससे हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 12 बजे मूंदी थाने की डायल हंड्रेड को फोन पर किसी ने हनुवंतिया में चार लोग डूबने की की कथित जानकारी दी ओर इसके बा वांछित शख्स का फोन बंद है।

                     मिली खबर के आधार पर र बीड़ चैकी और मूंदी थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जलाशय में तलाश शुरू की लेकिन 6 घंठे बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
                     मूंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया ने बताया कि हनुवंतिया जलाशय सहित आसपास क्षेत्र में  मोटर बोट की मदद से सर्चिंग की गई। सुबह से यहां कोई पर्यटक नहीं आने की जानकारी और किसी प्रकार के हादसे की जानकारी से इनकार करने पर सूचना को अफवाह माना जा रहा है। जिस मोबाइल नंबर से डायल 100 को सूचना दी गई कि वह लगातार बंद  है। रविवार को अवकाश होने से दोपहर बाद यहां इक्का-दुक्का पर्यटक घूमने के लिए पहुंचे हैं।

मूंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया ने पुनः कहा कि हादसे की जानकारी या सुराग सामने नहीं आया है। सूचना देने वाले का मोबाइल बंद आ रहा है। उसका पता लग रहे हैं। प्रथम दृष्‍टया यह किसी की शरारत प्रतीत हो रही है।

 


Related Articles

Back to top button