जिला कांग्रेस के बिभिन्न पदों पर तैनात  तमाम पदाधिकारी बीजेपी में शामिल

पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़ 13 अप्रैल ;अभी तक; मध्यप्रदेश बीजेपी के संघठन मंत्री हितानंद शर्मा के समक्ष शनिवार को यहाँ बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस के बिभिन्न पदों पर तैनात  तमाम पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए!हितानंद शर्मा ने उनके गले में पार्टी का गमछा डालकर उन्हें भाजपा परिवार में मिला लिया!
                                  बीजेपी के स्थानीय प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने बताया कि कांग्रेस के जिला प्रमुख नवीन साहू के अनुज शिवा साहू पार्षद, के साथ और  एक पार्षद कलीम खान, जिला कांग्रेस उपभोक्ता फोरम के प्रमुख मोतीलाल कोरी समेत दर्जन भर नेता बीजेपी में शामिल हुए ! उन्होंने बताया कि इस मौक़े पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री और जतारा से विधायक हरिशंकर खटीक समेत स्थानीय अन्य नेता भी उपस्थित थे!
                                   उस मौक़े पर संगठन मंत्री शर्मा ने वहाँ मौजूद बीजेपी नेताओं से कहा कि अंतिम छोर की पंक्ति के लोगों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए हमें मेहनत करने की जरूरत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो जनकल्याणकारी योजनाएँ लागू की हैं शर्मा ने उन्हें आम नागरिकों तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया!
                                      टीकमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के निवर्तमान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार चौथी बार इस सीट से चुनाव मैदान में हैं  उनका सामना   कांग्रेस के एक युवा नेता पंकज अहिरवार से है पंकज पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं!