प्रदेश

जिले के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर, हनुमान चालीसा का पाठ कर शासन सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २५ ;अगस्त ;अभी तक;  म.प्र. अधिकारी/कर्मचारी मोर्चा के प्रांतीय आव्हान पर मंदसौर में 25 अगस्त 2023 को अपनी 39 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर शासन की नीतियो को लेकर हड़ताल रखी गई। इस हड़ताल में मंदसौर के अधिकांश विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
                         इस अवसर पर दशपुर कुंज मंदसौर मंे अधिकारियों व कमचारियों ने एकत्रित होकर अपना विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की व शासन को सद्बुद्धि के लिये सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
                             इस दौरान संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजसिंह पंवार, राजपत्रित अधिकारी संघ अध्यक्ष सुरेशचन्द्र पंवार, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ संरक्षक अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष किशोर भावसार, राजस्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, नवीन व्यास, लघुवेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष चम्पालाल चौहान, रामेश्वर सोलंकी, सुजानमल जैन, राधेश्याम देवड़ा, पेंशनर एसोसिऐशन अध्यक्ष सतीश नागर, लिपीक संघ अध्यक्ष नरेश भारती, शिक्षक कांग्रेस जिला सचिव कमल राठौर, राज्य शिक्षक संघ अध्यक्ष भगवती शर्मा, राकेश पाटीदार, आजाद अध्यापक संघ अध्यक्ष श्याम मीणा, पटवारी संघ के विनोद पाण्डे सहित प्रतापसिंह उइके, महेन्द्रसिंह मुवेल, अखिलेश डाभी, रामसुहावन चौधरी, मनोज कुमार गोड़, रमेशचन्द्र कमलवा, पंकज जेठानिया, रमेश डामर, ओ.पी. श्रीवास्तव, कैलाश निनामा, भास्कर राव, शांतिलाल खिंचावत, कैलाश परमार, रामेश्वर सौलंकी, योगेन्द्र भावसार, राधेश्याम देवड़ा, दिनेश देवड़ा, सुरेशचन्द्र पडियार, पवन राठौर, संतोष जटिया, पुष्पा जोशी, मीनाबाई दर्शना, मंजू चंदेल, सुमित्राबाई, सीमा साल्वी, कल्पना गोड़, तृप्ति चौहान, सीमा राठौर, मुकेश चौहान, गोपाल गाछा, रामगोपाल मीणा गरोठ, दिनेश सेन गरोठ, राजेन्द्रकुमार शाह, रामगोपाल सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में आभार योगेन्द्र भावसार ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button