प्रदेश

श्री केशव सत्संग भवन खानपुरा में नवरात्रि महोत्सव का हवन के साथ हुआ समापन  

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २५ अक्टूबर ;अभी तक;  श्री केशव सत्संग भवन खानपुरा में नवरात्रि पर्व के अवसर पर नव दिवसीय श्री रामचरितमानस सामूहिक नवान्ह पारायण पाठ का हवन के साथ समापन हुआ।
                                प्रारंभ में भगवान राम के चित्र का पूजन अर्चन किया गया। हवन पूजन का कार्य पं. श्री संतोष जोशी  द्वारा संपन्न कराया गया। ब्रह्म भोज प्रसादी भंडारा हुआ जिसमें बड़ी संख्या में विप्रजन और अन्य सत्संग प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
                             उपस्थित रहे – श्री केशव सत्संग भवन ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीशचन्द्र सेठिया, सचिव कारूलाल सोनी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग, राधेश्याम गर्ग, कोषाध्यक्ष मदनलाल गेहलोद, ट्रस्टी प्रहलाद काबरा, बंसीलाल टॉक, जगदीशप्रकाश गर्ग, सत्यनारायण सोमानी, संतोष जोशी, अजय मित्तल, जगदीश भावसार तथा श्यामसुंदर चौधरी, पुरुषोत्तम गोयल, आरती पांडे, आरती पंवार आदि।

Related Articles

Back to top button