भतीजे ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो चाचाओं को उतारा मौत के घाट

दीपक शर्मा
पन्ना: २८ मई ;अभी तक;  शांति का टापू कहा जाने वाला पन्ना जिला अंधाधुंध फायरिंग में हुई दो की मौत से एक बार फिर दहल उठा है, मामला पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत ग्राम गोल्ही मुड़िया का है, जहां बीती रात एक सिरफिरे युवक के द्वारा अपने ही परिवार के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दो चचाओं को मौत की नींद सुला दिया।
                                     इस मामले पर पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीणा का कहना है कि यह मामला कल देर रात का है जिसमें जन्मदिन मनाया जा रहा था जो प्रथम दृष्टया जानकारी लगी है उसमें एक भाई को नहीं बुलाया गया था जिस पर भतीजे ने दो चाचाओं को गोली मार दी आरोपी शुभम सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
                          इस मामले में खुद दादा महेश सिंह राजपूत ने नाती शुभम के खिलाफ देवेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।लेकिन इसकी अभी प्राथमिक जानकारी हमारे पास आइ है जांच के लिए देवेंद्र नगर थाना प्रभारी कल रात से ही मौके पर बने हुए हैं।
                                  घटना के संबंध में मृतकों के परिजन देवेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात देवेंद्र नगर में रहने वाले नरेंद्र सिंह सेल्समैन उम्र 37 वर्ष देवेंद्र नगर से अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने गांव आए हुए थे, जन्मदिन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया और नरेंद्र सिंह अपने भाई देवेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष के साथ घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे तभी भतीजे के द्वारा मौके पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई जिससे नरेंद्र सिंह और बबलू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की विवेचना की जा रही है, इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है, फिलहाल फायरिंग और हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
                                  आरोपी शुभम सिंह पिता चरन सिंह अभी फरार बताया जा रहा है।इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।