प्रदेश

हिन्दू संगठन के आक्रोश और बढ़ते तनाव को देख पुलिस ने कराई गुंडों की परेड, निकाला जुलूस

आनंद ताम्रकार
बालाघाट ११ जनवरी ;अभी तक;  भरवेली में बीती रात्रि प्रापर्टी ब्रोकर व विहिप कार्यकर्त्ता से मारपीट मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि भरवेली बंद हो गया और हिन्दुवादी संगठन के पदाधिकारियों ने भरवेली में डेरा डाल दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी परवेज खान सहित अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश यह है कि आरोपी पर कई संगीन अपराध दर्ज है, जिसका भय खत्म करने के लिए पुलिस ने आरोपीयों का जुलुस निकाला, ताकि आम लोगों में उसका दहशत खत्म हो।
                               युवा भाजपा नेता अनिल बिसेन ने आरोपी को आतंकी सोच का दुर्दांत अपराधी बताते हुए कहा कि भरवेली बंद प्रायोजित नही है बल्कि आरोपी के अपराधों पर सख्त कार्यवाही को लेकर स्वस्फूर्त बंद है।
                              बताया जाता है कि परवेज खान और उसके अन्य साथियो द्वारा आंवलाझरी कटिंगटोला निवासी प्रापर्टी ब्रोकर व विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष विजेश उर्फ मल्लू बावने से उस वक्त मारपीट की, जब वह बेटी के साथ कार से भरवेली में बब्लु पान सेंटर में पान खाने पहुंचा था। जहां पहुंचे परवेज खान पिता अब्दुल हई खां ग्राम पायली निवासी और उसके साथियो ने कथित रूप से जयश्रीराम के नारे लगाने और दंगे करवाने की बात कहकर उसके साथ हाथापाई की और जान से मारने का प्रयास करते हुए पत्थर उठाया था। विजेश बावने की मानें तो रात्रि लगभग 10 बजे वह जब पानठेला पहुंचा तो इस तरह की घटना उसके साथ हुई और इस दौरान उसके साथ उसकी बेटी से भी धक्कामुक्की की।
                            हालांकि विजेश बावने का कहना है कि जिस, परवेज और उसके साथियो ने उस पर हमला किया, उसके साथ मेरी कोई रंजिश नहीं है, तो फिर क्या सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमो में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विजेश के इसी कार्य से परवेज और उनके साथियों ने उस पर हमला किया? यह एक बड़ा सवाल है। घटना के बाद जहां क्षेत्रीय लोगों ने एकजुट होकर भरवेली बंद बुलाया, वहीं घटना की जानकारी के बाद विहिप अध्यक्ष यज्ञेश लालु चावड़ा और हिन्दुवादी संगठन के लोगो ने भरवेली में डेरा डाल दिया है।
                             मारपीट का विवाद साम्प्रदायिक तनाव में ना बदले, इसे देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से भरवेली में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं अधिकारी भी भरवेली की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने आरोपी परवेज खान, जनपद सदस्य व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष तबरेज तब्बू पटेल का छोटा भाई सहित अन्य साथियों को गिरफ्तार कर सरेराह जुलूस निकालकर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
जयश्रीराम के नारे लगाता है कहने पर मारपीट
                              पीड़ित विजेश बावने ने बताया कि वह रात्रि लगभग 10 बजे भरवेली में बबलु पान सेंटर में बेटी के साथ पान खाने आया था। वहां कोई अन्य नहीं था, इसी दौरान परवेज खान अपने अन्य साथियों के साथ आया और मुझे कहने लगा कि इसे निपटाओ, यह दंगे करवाने का प्रयास करता है, बहुत जयश्रीराम के नारे लगाता है और हाथापाई करने लगे। जिन्होंने मेरे सिर पर हमला किया और बेटी के साथ धक्का मुक्की की। परवेज और उसके साथियो ने मुझे जान से मारने के लिए पत्थर भी उठाया था। विजेश ने बताया कि उसकी, परवेज से कोई रंजिश नहीं है और ना ही हम कभी आमने-सामने हुए है।
भरवेली बंद कोई प्रायोजित नहीं है: अनिल बिसेन
                               सरपंच प्रतिनिधि और भाजपा युवा नेता अनिल बिसेन ने कहा कि भरवेली बंद कोई प्रायोजित नहीं है बल्कि लोगों ने स्वस्फूर्त होकर आदतन अपराधी परवेज के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को लेकर बंद बुलाया है, ताकि भरवेली में इसका भय समाप्त हो। जिस विजेश के साथ आरोपी परवेज ने मारपीट की, वह सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमो में हमेशा आगे रहे है, जो परिवार के साथ कार से पान खान बीती रात्रि भरवेली आए थे। जिनके साथ आतंकी सोच के दुर्दांत अपराधी परवेज ने अपने साथियों के साथ कातिलाना हमला किया है। जिसकी खबर लगने के बाद आज सांकेतिक रूप से क्षेत्रवासी विरोध कर रहे है। आरोपी पर कई संगीन अपराध दर्ज है और थाना और जेल उसके लिए आसान है। जिसके अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सजा पर्याप्त नहीं है। हमारी मांग है कि उसका जुलुस निकाला जाए, ताकि जनता के मन से उसका खौफ दूर हो।
इनका कहना हैं
                               गट रात्रि में विजेश बावने और उसके परिवार वालो के साथ मारपीट करने के मामले में भरवेली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है और रात्रि में ही परवेज खान और उसके साथी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। भरवेली के दुकानदारों सहित ग्रामीणों का आरोप था कि परवेज अपने साथियों के साथ डराते रहते थे, जिसको लेकर भरवेली बंद भी किया गया था, परवेज खान और उसके साथियों का हाथ मे तख्ती पकड़वाकर नगर में जुलूस निकाल कर भरवेली के मुख्य मार्ग से इन्हें घुमाकर न्यायालय में पेश किया गया। अभी स्तिथि सामान्य हैं, अभी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हैं।
विजय डाबर
एडिसनल एसपी बालाघाट

Related Articles

Back to top button