प्रदेश

पीजी कॉलेज की छात्रा सुषमा सिंह यादव ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया गोल्ड मेडल

महावीर अग्रवाल
मंदसौर ९ अप्रैल ;अभी तक;  विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के 28 वें दीक्षान्त समारोह के अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदय श्री मंगुभाई पटेल जी, मुख्य अतिथि माननीय महानिदेशक, मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली श्री मृत्युंजय महापात्र जी, सम्माननीय अतिथि पद्मश्री माननीय श्री भगवतीलाल राजपुरोहित जी, विश्वविद्यालय कार्यपरिषद् के समस्त प्राचार्यगण अध्यापकगण की उपस्थिति ने 28 वा दीक्षान्त समारोह आयोजित किया गया।
                जिसने मंदसौर ज़िले के राजीवगांधी शासकीय महाविद्यालय में  एमएससी कंप्यूटर साइंस की छात्रा कु. सुषमा सिंह पिता राजवीर सिंह यादव ने वर्ष 2023 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से स्वर्ण पदक हासिल किया है।
             छात्रा सुषमा सिंह की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, इष्ट मित्रों, महाविद्यालय के प्राचार्य और अध्यापको ने बालिका को शुभकामनाएं बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button