प्रदेश

प्रत्याशी घोषित करने में घबरा रही है कांग्रेस-प्रहलाद पटेल

मोहम्मद सईद
शहडोल २१ मार्च ;अभी तक;  लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने शहडोल पहुंचे प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता प्रहलाद पटेल ने यहां बैठक लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को 400 पार के लिए मंत्र समझाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विकास कार्यों व योजनाओं के दम पर करेंगे हम 400 पार कर फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएंगे।
                             वहीं कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की टिकट तो चौराहे पर टंगी है, लेकिन कोई उसे लेने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि वह अपना उम्मीदवार घोषित करने में घबरा रही है।
                          भाजपा के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह के भाजपा छोड़ने और सीधी से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने पर श्री पटेल ने कहा कि जीवन मे कोई न कोई बड़ी गलती कर लेता है और फिर बाद में पछताता है।
                         भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक में स्वागत उदबोधन पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने दिया तथा उन्होंने रीवा शहडोल संभाग लोकसभा कलक्टर प्रभारी प्रहलाद सिंह पटेल का समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों की ओर से शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया।
                              बैठक में जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, लोकसभा प्रभारी प्रकाश जगवानी, विधानसभा संयोजक गिरधर प्रताप सिंह, विधानसभा प्रभारी राघवेंद्र तिवारी मंचासीन रहे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष लोहानी ने किया और अंत में लोकसभा संयोजक प्रकाश जगवानी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button