प्रदेश

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत

देवेश शर्मा
मुरैना  10अप्रैल ;अभी तक; मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत् के जींगनी गांव के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों को एक तेज भाग रहे ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों पेशे से मजदूर थे तथा दतहरा गांव से मजदूरी करके वापस अपने घर मुरैना लौट रहे थे। दोनों रिश्ते में एक दूसरे के समधी लगते थे। घटना मंगलवार रात की है।
                                थाना प्रभारी जय पाल सिंह के अनुसार मृतक मोहन जाटव पुत्र भरोषी जाटव उम्र, 45 साल निवासी शिवलाल का पुरा व छोटेलाल पुत्र सुमेर सिंह पिप्पल निवासी, विद्याराम वाली गली उत्तमपुरा मुरैना, दोनों ही बाइक से माताबसैया क्षेत्र से वापस अपने घरों की तरफ मुरैना लौट रहे थे। जब वह जींगनी गांव के पास थे, उसी समय पीछे से तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की ही मौके पर मौत हो गई।
                              माता बसैया थाना प्रभारी जयपाल गुर्जर ने बताया कि मौके से दुघर्टना कारित करने वाला चालक भाग गया है। दोनों  शवों को छोटा हाथी लोडिंग वाहन में रखवा कर पीएम हाउस ले गए।पीएम के बाद उनके शवों को परिजनों को सौंप दिए हैं।दुघर्टना का अपराध दर्ज कर वाहन को जप्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button