प्रदेश

भक्तिमति शबरी की प्रस्तुति के साथ शुरू हुआ रामचरित लीला समारोह

दीपक शर्मा
पन्ना १७ जनवरी ;अभी तक;  संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आज पन्ना जिले के सलेहा के मंगल बाजार परिसर में तीन दिवसीय श्री रामचरित लीला समारोह का शुभारंभ हुआ।
                                  विधायक राजेश वर्मा ने समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि सलेहा में संस्कृति विभाग के यह अभिनव आयोजन सराहनीय है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
                                       विधायक डॉ. वर्मा ने कहा कि आगामी 18 जनवरी तक आयोजित होने वाले लीला समारोह में आमजन जरूर सहभागिता करें। अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत क्षेत्र में आगामी एक सप्ताह तक होने वाले  विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। साथ ही रामलला के भव्य स्वरूप में साक्षी बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर पंडवन में एक सप्ताह तक चलने वाले मेला की शुरुआत भी हो गई है। पंडवन मेला में 22 जनवरी को अयोध्या के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के साथ भंडारे का आयोजन भी होगा।
                                 मंगलवार को पहले दिन कलाकारों द्वारा रामचरित आधारित भक्तिमति शबरी लीला की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कलाकारों द्वारा रामचरित आधारित जीवंत प्रस्तुति पर उपस्थित दर्शकों द्वारा ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम राहुल सिलाडिया, नोडल अधिकारी अशोक चतुर्वेदी एवं अन्य अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button