प्रदेश

श्री पशुपतिनाथ मन्दिर की दान पेटी से दो दिन की गणना के बाद 23 लाख रु से अधिक की राशि प्राप्त हुई 

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर ७ दिसंबर ;अभी तक;  श्री पशुपतिनाथ मन्दिर ट्रस्ट के प्रबंधक श्री राहुल रुनवाल ने बताया कि श्री पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटी से प्राप्त दान राशि की गणना का कार्य दो दिन में पूर्ण किया गया जिसमे कुल 23 लाख 39 हजार रु से अधिक की राशि प्राप्त हुई ।
                              उन्होंने बताया कि श्री पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटी से प्राप्त दान राशि की गणना का कार्य दो दिन में पूर्ण किया गया। जिसमें प्रथम दिन 6 दिसंबर को  18 लाख 36 हजार 300 रुपए प्राप्त हुए। फिर 7 दिसंबर को शुरू की गई गणना में 5 लाख 3 हजार 548 ₹  हुए। इस प्रकार दो दिन की गणना में 23 लाख 39 हजार 848 ₹ गणना में प्राप्त हुए।
                                श्री रुनवाल ने बताया कि मंदिर की दान पेटी से गणना  में विदेशी मुद्रा की राशि  में अमेरिका के $100, अमेरिका का $1, बहरीन का $1, सिंगापुर का $2, येहांग का 10 एवम 50 का नोट, चांदी के छोटे-मोटे आइटम 115 ग्राम आदि प्राप्त हुए।

Related Articles

Back to top button