प्रदेश

ब्रांडेड किराना वस्तुओं के साथ शहडोल में साहिल मार्ट की एंट्री

मोहम्मद सईद

शहडोल 15 अप्रैल ; अभी तक ; महानगरों की तर्ज पर  आकर्षक तरीके से डिजाइन किए साहिल मार्ट ने भी शहडोल शहर में एंट्री कर दी है। घर के उपयोग में आने वाली ब्रांडेड किराना वस्तुओं की संपूर्ण श्रृंखला के साथ सोमवार को साहिल मार्ट का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के मौके पर मार्ट में ग्राहकों के लिए ऑफर की भी सुविधा उपलब्ध है।

                      बुढ़ार रोड गोरतरा पेट्रोल पंप के सामने प्रारंभ हुए साहिल मार्ट में घर के उपयोग में आने वाली सभी किराना वस्तुओं का भरपूर स्टॉक उपलब्ध है। इस मार्ट में सभी लोगों की पसंद का विशेष ख्याल रखते हुए सामान उपलब्ध है। मार्ट में तयशुदा राशि के सामान की खरीदी पर ऑफर भी दिया जा रहा है।
                     साहिल मार्ट के संचालक व युवा व्यवसायी साद फारूखी ने बताया कि उनका उद्देश्य शहर के लोगों को उचित दर पर किराना सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि मार्ट में घर के उपयोग से जुड़ी ब्रांडेड किराना वस्तुओं की विशाल श्रृंखला उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि हमारी टैगलाइन ही है बचत आपकी, खुशियां हमारी। उनका कहना है, कि हमारे यहां खरीदारी करने वाले लोगों की संतुष्टि हमारे लिए बहुत अहमियत रखती है इसलिए वस्तुओं के रेट पर विशेष ध्यान रखा गया है।
                            संचालक साद फारूखी ने बताया कि ग्राहकों के लिए अभी विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां होम डिलीवरी की भी सुविधा उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button