मां भवानी गरबा मंडल जंगली हनुमान कैलाश मार्ग पर हो रही है मां अम्बे की आराधना

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १७ अक्टूबर ;अभी तक;  नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व शहर सहित जिलेभर में बड़े धूमधाम से बनाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जंगली हनुमान कैलाश मार्ग पर मां भवानी गरबा मंडल की स्थापना की गई।
                               यहां पर सर्वसम्मति से अनिल सुराह को अध्यक्ष बनाया गया और प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे मां भवानी की आरती की जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में मां के भक्त रोज महाआरती का लाभ ले रहे है। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी उमेश सुहाना द्वारा दी गई।