जिला स्तरीय शालाये बालक 14 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंदसौर रही विजेता

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १७ अक्टूबर ;अभी तक;  जिलास्तरीय शालाये बालक 14 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दशपुर विद्यालय में हुआ जिसमें मंदसौर की टीम विजयी रही ।
                        इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विजेंद्र  देवड़ा डीएसओ खेल एवं युवक कल्याण विभाग, बंशीलाल  बरिवाल डीएसओ शिक्षा विभाग, विद्यालय के प्राचार्य  प्रिंस वी थॉमस , सुपरवाइजर  हाकिम प्रसाद शर्मा, सेंट थॉमस के खेल प्रशिक्षक  त्रिभुवन कविश्वर, लोटस वैली के खेल प्रशिक्षक  प्रवीण भंडारी, वात्सल्य के खेल प्रशिक्षक आशीष रेठा , धारासिंह (भानपुरा), नारायण सिंह (गरोठ), दशपुर विद्यालय के खेल प्रशिक्षक आकाश गाजवा आदि उपस्थित थे।
                          उक्त जानकारी दशपुर विद्यालय के खेल प्रशिक्षक देवेंद्र बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया की मन्दसौर  बनाम भानपुरा के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें भानपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मन्दसौर के सामने 10 ओवर में 53 रनों के लक्ष्य रखा ओर पूरी टीम आल आउट हो गयी, जवाब में मन्दसौर ने बिना किसी विकेट के यह मैच 4 ओवर में ही समाप्त कर दिया, जिसमें रिदम नाहटा ने शानदार  30 रन बनाए उनका साथ दिया वैदिक जोशी ने 18 रन ओर मन्दसौर ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया ।
                       इस अवसर पर दशपुर विद्यालय के प्राचार्य प्रिंस वी थॉमस ने सभी अतिथियो का स्वागत किया व इस अवसर पर विद्यालय के सुपरवाइजर हाकिम प्रसाद शर्मा भी उपस्थित रहे ।
                   मंदसौर की इस उप्लब्धि पर विद्यालय प्रबंधन व खेल प्रशिक्षक जयविजय सिंह सिसोदिया, नवीन खोखर, नवम देव कोटा आदि ने बधाई प्रेषीत की।