प्रदेश

महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए कार्य कुशलता शील्‍ड का वितरण  

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १६ अप्रैल ;अभी तक;  पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र द्वारा वर्ष 2023-2024 के लिए विभिन्‍न विभागों एवं उत्‍पादन इकाइयों/कारखानों द्वारा किए गए कार्यों के लिए कार्य कुशलता शील्‍ड तथा महाप्रबंधक कार्यकुशलता शील्‍ड का वितरण किया गया।  इस वर्ष रतलाम मंडल को विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट उपलब्धि के लिए कुल छ: कार्य कुशलता शील्‍ड प्रदान किया गया जिसमें चार एकल एवं दो संयुक्‍त रूप से प्रदान किया गया।
                                        महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री अशोक कुमार मिश्र द्वारा रतलाम मंडल को लेखा, परिचालन, स्‍टोर तथा सर्वे एवं निर्माण विभाग के लिए एकल रूप में प्रदान किया गया। कॉमर्शियल विभाग की शील्‍ड रतलाम एवं मुम्‍बई सेंट्रल को संयुक्‍त रूप से प्रदान किया गया जिसमें प्रथम छ: महीना मुम्‍बई सेंट्रल के पास रहेगा इसी प्रकार एनर्जी एफिसिएंसी शील्‍ड रतलाम एवं भावनगर मंडल को संयुक्‍त रूप से प्रदान किया गया जिसमें प्रथम छ: महीना रतलाम मंडल के पास रहेगा।
मंडल को छ: शील्‍ड मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार ने मंडल के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह अधिकारियो एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है तथा भविष्‍य में भी हम इसी प्रकार से निरंतर कार्य करते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक शील्‍ड रतलाम मंडल को प्राप्‍त हो सके।

Related Articles

Back to top button