प्रदेश

मुरैना में रेलवे का निर्माणाधीन पुल गिरा,सात मजदूर घायल

,देवेश शर्मा
मुरैना 2 अप्रैल ;अभी तक; जिले के एमएस रोड स्थित जौरा,तहसील  के सिकरौदा गांव के पास क्वारी नदी पर बना नैरोगेज ट्रेन का  पुल मंगलवार सुबह ढह गया। जिससे पुल को डिस्मेंटल कर रहे कुछ मजदूर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को तुरंत जौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
                                      कैलारस पुलिस के अनुसार घायलों की संख्या सात है । इनमें से पांच की हालत नाजुक होने पर जौरा अस्पताल से जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया है।पुलिस ने बताया कि नैरोगेज ब्राड गेज में परिवर्तन होने के बाद पुराने बने पुल को डिस्मेंटल किया जारहा था।पुल मे लगे लोहे को गैस कटर के जरिए काटने का काम घायल मजदूर कर रहे थे,तभी पुल गिर पड़ा। मौके पर जौरा पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button