प्रदेश

दिगंबर जैन महिला महासमिति संभाग मंदसौर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन गौशाला में मनाया

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ११ मई ;अभी तक;  श्री दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनिन्द्र जैन जयपुर का जन्मदिन 11 मई को पूरे देश में जीवदया कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है।
                संभाग अध्यक्ष अनुरेखा पाटनी व सचिव अर्पणा जैन ने बताया मंदसौर संभाग द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाते हुए गोपाल कृष्ण गौशाला में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेन के संस्थापक अध्यक्ष श्री भरत कुमार कोठारी के मुख्य आतिथ्य में गोवंश को  आहार कराया गया। इस अवसर पर गौशाला में आश्रय प्राप्त लगभग 350 गायों को हरे चारे का आहार करवाया गया।
                         इस दौरान श्री कोठारी ने संबोधित करते हुए कहा कि महासमिति मंदसौर संभाग द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों के साथ अहिंसा व जियो और जीने दो के सिद्धांतों के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा मूक पशुओं की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कोठारी का स्वागत संस्थापक अध्यक्ष डॉ चंदा कोठारी ने किया।
                               कार्यक्रम में अध्यक्ष अनुरेखा पाटनी, सचिव अर्पणा जैन, संस्थापक अध्यक्ष डॉ चंदा कोठारी, पूर्व अध्यक्ष किरण रावका, संजय कोठारी, योजना कोठारी, शारदा पंचोली आदि सदस्य उपस्थित थे। सचिव अर्पणा जैन ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button