प्रदेश

शिक्षक जयनारायण गौतम बने कर्मचारी कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष

दीपक शर्मा

पन्ना २४ अप्रैल ;अभी तक; मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिला अध्यक्ष एसपी राय ने तहसील ईकाइयो का लगातार गठन किया जा रहा है। जिसमें जयनारायण गौतम को तहसील गुनौर का अध्यक्ष बनाया गया है।

                    शिक्षक जयनारायण शासकीय माध्यमिक शाला सिठौली में पदस्थ हैं उनकी यह नियुक्ति मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिलाध्यक्ष एस.पी. राय द्वारा की गई है साथ ही उन्हें यह निर्देश भी दिए गए है कि वे तत्काल कार्यभार ग्रहण करते हुए एक माह के अंदर अपनी कार्यकारिणी गठित कर जिला निकाय को अवगत कराएं। शिक्षक जयनारायण को मप्र कर्मचारी कांग्रेस की तहसील स्तरीय कमान मिलने से यह उम्मीद बंध गई है कि अब कर्मचारियों के हितों की आवाज शासन और प्रशासन के समक्ष जोरदारी के साथ उठेगी। शिक्षक जयनारायण को अध्यक्ष बनने पर बंधाई दी है।

Related Articles

Back to top button